बिक गया Yahoo, जल्द बन जाएगा Altaba

0
Yahoo

इंटरनेट की दुनिया में कभी सबसे बड़ी वेबसाइट याहू.कॉम (Yahoo) आने वाले दिनों में अलटाबा (Altaba) के नाम से जानी जाएगी। कंपनी ने 9 जनवरी को अपने बयान में यह जानकारी दी है कि दिग्गज अमेरिकी टेलीकॉम कंपनी वेरिजॉन से सौदा पूरा होने के बाद कंपनी का शेष बचा कारोबार अलटाबा के नाम से जाना जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  ऑनलाइन लिक फिल्मों को देखने वालों के लिए ये है बहुत बुरी खबर

गौरतलब हो कि पिछले साल जुलाई में वेरिजॉन ने याहू के ईमेल, डिजिटल एडवरटाइजिंग और मीडिया कारोबार को 4.83 अरब डॉलर में खरीदने का सौदा किया था। तब से सौदे को अंतिम रूप देने पर काम चल रहा है। लेकिन हाल ही में याहू के करीब एक अरब उपयोगकर्ताओं का डाटा हैक होने की खबर के बाद कह जा रहा था कि वेरिजॉन सौदे और उसकी कीमत पर पुनर्विचार कर रही है। वहीं याहू के इस ताजा बयान के बाद पता चलता है सौदा पहले की तरह ही बने रहने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़िए :  व्हाट्सएप के रंग बदलने के झांसे में आएंगे तो बुरे फंसेगें

याहू ने 1994 में अपनी वेबसाइट, ई-मेल और मैसेंजर सर्विस शुरू कर इंटरनेट दुनिया में कदम रखा था। बता दें उस समय इंटरनेट का पूरे विश्व में व्यवसायिक इस्तेमाल शुरू हुआ था। इस वेबसाइट का उद्घाटन भारत में शम्मी कपूर ने किया था। बहुत कम समय में याहू ने इंटरनेट की दुनिया पर कब्जा जमा लिया था। उस समय इंटरनेट से जुड़ा लगभग हर शख्स याहू मेल और याहू मैसेंजर का प्रयोग करता था।

इसे भी पढ़िए :  स्वीडन में है कचरे की भयंकर कमी, आठ देशों से खरीद रहा है कचरा, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे