‘ओबामा के बनाए रास्ते से भारत-अमेरिका दोनों को होगा फायदा’

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रवक्ता ने कहा है कि ओबामा ने आठ वर्ष के अपने कार्यकाल के दौरान भारत के साथ एक ऐसा रास्ता तैयार किया, जिसके बारे में उनका मानना था कि इससे दोनों देशों के लोगों को फायदा पहुंचेगा।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने रचाई तीसरी शादी, जाने इस बार कौन बनी हैं उनकी बेगम?

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जॉश अर्नेस्ट ने कहा कि राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत के साथ हमारे सुरक्षा, आर्थिक और राजनयिक संबंधों को मजबूत बनाने के अवसरों को महत्व दिया। राष्ट्रपति(ओबामा) को विश्वास है कि इस काम को सफलतापूर्वक अंजाम देकर अमेरिका के हित केवल एशिया में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में सधते हैं।

इसे भी पढ़िए :  टूटा पाकिस्तान का खौफनाक आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा! हाफिज सईद और लखवी में छिड़ी जंग

उन्होंने कहा कि बराक ओबामा को इस काम को सफलतापूर्वक करने पर गर्व है। क्योंकि अमेरिकी लोगों के लिए भी इसमें महत्वपूर्ण आर्थिक लाभ हैं। प्रवक्ता ने कहा कि दुनिया के दो बड़े लोकतांत्रिक देशों के साथ आने और साथ काम करने पर इस क्षेत्र में सुरक्षा को भी लाभ पहुंचा है। व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान कहा गया है कि भविष्य के बारे में आने वाले अमेरिकी प्रशासन को बात करनी है।

इसे भी पढ़िए :  व्हाइट हाउस में मिलीं अमेरिका की लीजेंड लेडीज़, मिशेल और मेलानिया की ऐतिहासिक मुलाकात