अमेरिका में चुनाव के दौरान अलकायदा कर सकता है आतंकी हमले, FBI ने कहा हम भी हैं तैयार

0
अमेरिका

अलकायदा अमेरिका में प्रेसिडेंट इलेक्शन से एक दिन पहले बड़े आतंकी हमले कर सकता है। न्यूयॉर्क, टेक्सास और वर्जीनिया में हमले किए जा सकते हैं। यूएस के इंटेलिजेंस ऑफिशियल्स ने लोकल अथॉरिटीज को इसकी वॉर्निंग दी है। बता दें कि अमेरिका में 9 नवंबर को वोटिंग होनी है।

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ कल उत्तर कैरोलिना के इस शहर के लिए उड़ान भरते समय संवाददाताओं से कहा, ‘‘अहम कार्यक्रमों के आसपास अमेरिका को जो खतरे होते हैं, हम उन्हें लेकर सचेत हैं। कभी कभी ये खतरे छुट्टियों के दिन होते हैं, जैसे कि वर्ष के अंत की छुट्टियां या अन्य अवकाश।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कभी कभी खतरा राष्ट्रीय महत्ता के अहम कार्यक्रमों के आसपास होता है इसलिए हम चुनावी दिन जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रम के आसपास बढ़े खतरे की आशंका को लेकर निश्चित ही सचेत हैं।’’ अर्नेस्ट ने कहा, ‘‘हम इन खतरों को लेकर सचेत हैं, ऐसे में राष्ट्रपति का राष्ट्रीय सुरक्षा दल एवं निश्चित ही हमारा घरेलू सुरक्षा विभाग अमेरिकी लोगों की रक्षा करने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि उन्होंने अलकायदा के खतरों के बारे में रिपोर्ट देखी हैं।

इसे भी पढ़िए :  साल 2016 में दुनियाभर में कम से कम 57 पत्रकार रिपोर्टिंग के दौरान मारे गए

अमेरिका में हमले की अलकायदा की साजिश की रिपोर्टों के बीच व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिका आठ नवंबर को होने वाले आम चुनाव में अलकायदा के खतरे की आशंका को लेकर सचेत है।

इसे भी पढ़िए :  इंटरनेशनल कोर्ट से पाकिस्तान को लगा है बड़ा झटका, अब क्या करेगी पाक सेना?

अमेरिकी सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने मतदान के दिन साइबर हमले का भी अंदेशा जताया है। कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि रूस समर्थित हैकरों के इस हमले का नतीजों पर कोई असर नहीं पड़ने की संभावना है। लेकिन, नतीजों की वैधता पर इससे संदेह पैदा हो सकता है।

इसे भी पढ़िए :  फ्रांस हमले के बाद क्या अमेरिका से निकाले जाएंगे मुसलमान ?