भारतीय जेलों में बंद हैं 135 पाकिस्तानी मछुआरे

0
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली। पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सौंपी रिपोर्ट में कहा कि कम से कम 135 पाकिस्तानी मछुआरे फिलहाल भारतीय जेलों में बंद हैं। पाक की शीर्ष अदालत ने पिछले साल अक्टूबर में विदेश विभाग को आदेश दिया था कि वह बताए कि भारतीय जेलों में कितने पाकिस्तानी मछुआरे बंद हैं।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान में 'काबिल' को मिली हरी झंडी, 4 महीने बाद रिलीज होगी कोई बॉलीवुड फिल्म

याचिकाकर्ताओं ने आग्रह किया है कि भारतीय जेलों में बंद मछुआरों के खिलाफ लगाए गए आरोप और उनकी सजा पर कोर्ट के फैसलों की जानकारी हासिल किए जाने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  भारत की पॉलिसी में बदलाव! पाकिस्तान पर पहले न्यूक्लियर अटैक कर सकता है भारत

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने अपने जवाब में कोर्ट को बताया कि नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के मुताबिक, इस समय भारत की जेलों में 135 मछुआरे मौजूद हैं। इनमें से दो को स्वदेश वापसी का इंतजार है।

इसे भी पढ़िए :  परमाणु समझौते के बाद ईरान को मिली और राहत, अमेरिका ने प्रतिबंधों में दी और ढील