VIDEO: राहुल गांधी ने अपना ‘फटा कुर्ता’ दिखाकर PM मोदी पर बोला हमला

0
फोटो: AU
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। उत्तराखंड के ऋषिकेश में सोमवार(16 जनवरी) को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने खादी ग्रामोद्योग के कैलेंडर पर छपे पीएम मोदी की तस्वीर और उनके द्वारा पहले गए कथित 15 लाख रुपये के सूट को लेकर कुछ अलग तरीके से हमला बोला।

राहुल ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री चरखे के साथ फोटो खिंचवाते हैं, लेकिन काम उद्योगपतियों के लिए करते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी गरीबों की बात करते हैं, लेकिन वो गरीबों के बीच कभी नहीं जाते।

इसे भी पढ़िए :  राहुल ने RBI पर बोला हमला पर निशाने पर थे पीएम मोदी, जानें क्या बोले कांग्रेस के कुंवर

इस दौरान राहुल गांधी ने अपना कुर्ता दिखाते हुए कहा कि मेरा कुर्ता भी फटा है, जूता भी फटा है, लेकिन मोदीजी के कपड़े हमेशा दुरुस्त दिखते हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने अपने कुर्ते की जेब में हाथ डाला और फटे होने की वजह से उनका हाथ कुर्ते के बाहर आ गया।

इसे भी पढ़िए :  उत्तराखंड चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए यशपाल आर्य

वहीं इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सचिव श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष पर राजनीति के स्तर को नीचे गिराने का आरोप लगाया। शर्मा ने कहा कि सत्ता मिलने पर कांग्रेस जनता के कपड़े फाड़ने का काम करती है।

इसे भी पढ़िए :  विधानसभा चुनाव 2017 : यूपी- उत्तराखंड में छाया केसरिया रंग

अगले स्लाइड में देखें, वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse