जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा एंकाउंटर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर

0
कश्मीर

सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर का एक टॉप कमांडर मारा गया है। आज(गुरुवार) को उत्तर कश्मीर के बांदीपुरा इलाके में हुए एंकाउंटर में लश्कर का कमांडर अबू मासिब मारा गया। इस मुठभेड़ में कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप का एक जवान घायल हो गया है।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, सेना का एक जवान शहीद

 

पुलिस के अनुसार बांदीपुरा इलाके के हाजी गांव के खोसा मोहल्ला में आतंकियों के छिपे होने की पुख्ता जानकारी मिलने पर 13 राष्ट्रीय रायफल्स और राज्य पुलिस के एसओजी के जवानों ने मिलकर कार्रवाई की। सुरक्षा बलों के करीब पहुंचने पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद काफी देर तक मुठभेड़ चली।

इसे भी पढ़िए :  आप विधायकों के लाभ का पद मामला: चुनाव आयोग ने बीजेपी, कांग्रेस और दिल्ली सरकार की याचिका खारिज की

 

एक वरिष्ठ पुलिस अध‍िकारी ने बताया, “आतंकी लगातार गोलीबारी करते रहे, लेकिन आखिरकार एक आतंकी को मार गिराया गया।” मारे गए आतंकी की पहचान लश्कर के उत्तर कश्मीर के टॉप कमांडर अबू मासिब के रूप में हुई है। मारे गए आतंकी के पास से एक एके 47 राइफल और अन्य हथियार एवं गोला-बारूद बरामद हुए हैं।

इसे भी पढ़िए :  महेश भट्ट के भतीजे की करतूत सामने आई, बीवी ने दर्ज कराई FIR