‘भीम’ एप को 20 दिन में एक करोड़ से अधिक लोगों ने किया डाउनलोड

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा लाए गए ‘भीम’ (BHIM) एप को मात्र 20 दिन में 1.1 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़िए :  चैटिंग को और मजेदार बनाने आ रहे है यह 5 मेसेजिंग ऐप्स

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भीम एप का डाउनलोड 1.1 करोड़ पर पहुंच गया है। इस एप की लोकप्रियता लोगों की डिजिटल भुगतान के प्रति इच्छा को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों में इस एप का डाउनलोड तेजी से बढ़ा है। इससे पता चलता है कि डिजिटल भुगतान को अपनाने के मामले में भारत किस तरीके से बदल रहा है।

इसे भी पढ़िए :  सितंबर में लॉन्च हो सकता हैं iPhone 8, इसकी स्टोरेज क्षमता जानकर हो जाएंगे हैरान

आपको बता दें कि भीम एप का मकसद मोबाइल के जरिए डिजिटल भुगतान को तेज और सरल बनाना है। इस एप को 20 दिन पहले 30 दिसंबर 2016 को पीएम मोदी ने लॉन्च किया था। इस ऐप का नाम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखा गया है। खास बात ये है कि ये एप बिना इंटरनेट के चलेगा।

इसे भी पढ़िए :  ‘साराहाह’ सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला एप्प बना

आगे पढ़ें, क्या है भीम एप?

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse