‘भीम’ एप को 20 दिन में एक करोड़ से अधिक लोगों ने किया डाउनलोड

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा लाए गए ‘भीम’ (BHIM) एप को मात्र 20 दिन में 1.1 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़िए :  रेडमी नोट 4 को एक रुपये में बेचेगी शाओमी, और भी कई धमाकेदार ऑफर

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भीम एप का डाउनलोड 1.1 करोड़ पर पहुंच गया है। इस एप की लोकप्रियता लोगों की डिजिटल भुगतान के प्रति इच्छा को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों में इस एप का डाउनलोड तेजी से बढ़ा है। इससे पता चलता है कि डिजिटल भुगतान को अपनाने के मामले में भारत किस तरीके से बदल रहा है।

इसे भी पढ़िए :  अब 360 डिग्री की तस्वीरें क्लिक करना हुआ आसान, फेसबुक ने की इस नए फीचर की शुरुआत

आपको बता दें कि भीम एप का मकसद मोबाइल के जरिए डिजिटल भुगतान को तेज और सरल बनाना है। इस एप को 20 दिन पहले 30 दिसंबर 2016 को पीएम मोदी ने लॉन्च किया था। इस ऐप का नाम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखा गया है। खास बात ये है कि ये एप बिना इंटरनेट के चलेगा।

इसे भी पढ़िए :  Whatsapp के ये कमाल के फ़ीचर्स आप नहीं जानते होंगे, ये बड़े काम के हैं

आगे पढ़ें, क्या है भीम एप?

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse