यूपी इलेक्शन: चुनाव आयोग ने 13 जिलों के डीएम व 9 एसएसपी को हटाया

0
चुनाव आयोग
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। अगले महीने से शुरू होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने विभिन्न स्रोतों से प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार(20 जनवरी) को मुख्य सचिव को लखनऊ समेत 13 जिलाधिकारियों और नौ जिलों के पुलिस अधीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को हटाकर उनकी जगह नए अफसरों की तैनाती का निर्देश दिया है।

इसे भी पढ़िए :  मायावती के मुस्लिम कार्ड पर बीजेपी ने उठाए सवाल, पढ़िए क्या कहा

लखनऊ के डीएम सत्येंद्र सिंह को हटाकर उनकी जगह गौरी शंकर प्रियदर्शी को नया डीएम बनाया गया है। वहीं अलीगढ़, एटा, बरेली, अमरोहा, अमेठी, शाहजहांपुर, बाराबंकी, महोबा, हमीरपुर फतेहपुर, सिद्धार्थनगर और बस्ती के जिलाधिकारियों को भी बदल दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  बैंक खाता नंबर 07901010078487 बना मायावती की मुसीबत, गड़बड़ी मिली तो माया को होगी जेल

इनके अलावा चुनाव आयोग ने जिन जिलों के एसपी/एसएसपी को स्थानांतरित कर उनकी जगह दूसरे अफसरों की तैनाती का निर्देश दिया है, उनमें बाराबंकी, मुरादाबाद, रायबरेली, रामपुर, एटा, सहारनपुर, हमीरपुर, अमेठी और आजमगढ़ शामिल है। दरअसल, भाजपा समेत कई राजनीतिक पार्टियों ने आयोग से कई जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों की शिकायत की थी कि वे राज्य सरकार के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  पूर्व चुनाव आयुक्त बोले, हो सकता है मुलायम औऱ अखिलेश किसी को न मिले ‘साइकिल’ चुनाव चिन्ह