दिल्ली फिर हुई शर्मसार, JNU की छात्रा के साथ गैंगरेप

0
प्रतीकात्मक फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय(जेएनयू) की 21 वर्षीय एक छात्रा के साथ दो अफगान नागरिकों ने कथित रूप से दुष्कर्म किया। पीड़िता जेएनयू में बीए की दूसरे वर्ष की छात्रा है।

पुलिस के मुताबिक, छात्रा पिछले सप्ताह हौज खास के पब में अपनी दोस्त के साथ गई हुई थी, जहां उसकी मुलाकात अफगान नागरिक तवाब अहमद उर्फ सलीम (27वर्षीय) से हुई। सलीम अपने दोस्त सुलेमान अहमदी (31 वर्षीय) के साथ शरणार्थियों के संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त के कार्ड पर भारत में रह रहा है। उसने पीड़िता को अपने घर ग्रीन पार्क में पार्टी करने के लिए बुलाया।

इसे भी पढ़िए :  सीएम केजरीवाल की घोषणा-पूर्व सैनिक के परिजनों को मिलेगा 1 करोड़ मुआवजा

अधिकारी ने कहा कि जब वह अपनी दोस्त के साथ सलीम के घर पहुंची तो वहां उसके तीन दोस्त सुलेमान, सिद्धार्थ और प्रत्यूशा मौजूद थे। पीड़िता अपनी दोस्त को जेएनयू पहुंचाकर वापस सलीम के घर आ गई, जहां उन लोगों ने शराब पी।

इसे भी पढ़िए :  प्रणव रॉय के घर छापे की अरविंद केजरीवाल ने की निंदा, पढ़िए क्या कहा

उन्होंने बताया कि जब पीड़िता सुबह में जगी तो उसने देखा कि सुलेमान उससे जर्बदस्ती कर रहा है। पीड़िता को महसूस हुआ कि सलीम और सुलेमान ने बेहोशी की अवस्था में उसका यौन उत्पीड़न किया है।

इसे भी पढ़िए :  जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज

पूरी खबर पढ़ने के लिए आगे क्लिक करें

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse