आंध्र प्रदेश: हीराखंड एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 23 की मौत, 100 लोग घायल

0
फोटो: साभार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के विजयानगरम में शनिवार(21 जनवरी) की देर रात एक और बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस के सात डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। इस हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 100 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़िए :  सुलग रहा है कश्मीर, अब तक 23 की मौत

ये हादसा ओडिशा के रायगढ़ा से 35 किलोमीटर दूर विजयनगरम के कुनेरी स्टेशन के पास हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही तीन रिलीफ ट्रेन रायगढ़ा, संबलपुर और विशाखापट्टनम से रवाना हुई। रेलवे प्रशासन की तरफ से राहव व बचाव कार्य जारी है। जिस जगह यह हादसा वह आंध्र प्रदेश और ओडिशा की सीमा के पास है और माओवाद प्रभावित बताया जाता है।

इसे भी पढ़िए :  केरल में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या, तीन की हुई गिरफ्तारी

रेल मंत्रालय ने ट्विटर पर लिखा कि अलग-अलग जगहों से कुल चार दुर्घटना राहत वाहन भेजे गए। हमारी प्राथमिकता इलाज मुहैया कराना और घायल यात्रियों को करीबी अस्पतालों में पहुंचाना है। वहीं रायगढ़ा के सब-कलेक्टर मुरलीधर ने बताया कि घटना स्थल पर राहत और बचाव का काम जारी है। इस हादसे में करीब 100 लोग घायल हुए हैं। जबकि कई लोग ट्रेन के डिब्बों में फंसे हुए हैं। ऐसे में मृतकों का संख्या अभी बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़िए :  इस शख्स की मदद से लालू परिवार ने काले धन को किया सफेद!

पूरी खबर पढ़ने के लिए आगे क्लिक करें

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse