कांग्रेस के होर्डिंग्स पर प्रणब की फोटो, राष्ट्रपति भवन ने जताई आपत्ति, EC को लिखा लेटर

0
राष्ट्रपति

पंजाब में कांग्रेस के होर्डिंग्स पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तस्वीर के इस्तेमाल पर राष्ट्रपति भवन ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर नसीम जैदी को लेटर लिखकर आपत्ति जताई।  इसमें राष्ट्रपति कार्यालय की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया।

जैदी को प्रणब की सेक्रेटरी ओमिता पॉल ने लेटर लिखा। उन्होंने लेटर में कुछ राष्ट्रीय अखबारों में छपे कांग्रेस के पोस्टर्स में प्रणब की फोटो की बात कही। लेटर के मुताबिक, ‘कांग्रेस के पोस्टरों पर प्रणब की तस्वीर चुनाव आयोग की जांच के दायरे में आती है।’ पॉल के मुताबिक, ‘राजनीतिक पार्टी के अन्य नेताओं के साथ होर्डिग पर राष्ट्रपति की तस्वीर के मामले में लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर और डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर रूल वॉयलेशन की जांच कर रहे हैं।’

इसे भी पढ़िए :  भगवद् गीता वाले बयान पर नकवी का तंज, बोले- सरकार के 15 साल पूरे होने पर योगा भी करेंगे राहुल गांधी

और क्या है सेक्रेटरी के लेटर में?
पॉल के लेटर के मुताबिक, ‘राष्ट्रपति का पद दलगत राजनीति से ऊपर है, लिहाजा उनकी तस्वीर या उनसे जुड़ी किसी भी चीज का इस्तेमाल राजनीतिक मकसद के लिए नहीं किया जा सकता और न ही किया जाना चाहिए।’ ‘इसलिए सभी राजनीतिक दलों को माइलेज हासिल के लिए राष्ट्रपति को किसी भी पार्टी के साथ जोड़ने से बचना चाहिए।’ पॉल लिखती है, ‘मेरा इलेक्शन कमीशन से आग्रह है कि मामले में उचित कदम उठाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि राष्ट्रपति कार्यालय की निष्पक्षता बरकरार रहे।’

इसे भी पढ़िए :  इधर शशिकला का कद बढ़ा, उधर जयललिता की भतीजी हुइ लापता! पढ़िए क्या है खेल?