कश्मीर के गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन से 10 सैनिकों की मौत, कई लापता

0
गुरेज
प्रतिकात्मक तस्वीर

कश्मीर के गुरेज सेक्टर में दो हिमस्खलनों के चलते 10 सैनिकों की मौत हो गयी, जबकि कई अन्य लापता हो गए। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि बांदीपुरा जिले में नियंत्रण रेखा के समीप गुरेज सेक्टर बुधवार शाम बर्फ का एक विशाल चट्टान सेना के शिविर पर आ गिरा जिससे कई सैनिक उसमें फंस गए। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान शुरू किया गया और एक जूनियर कमीशनप्राप्त अधिकारी समेत सात सैनिक बचा लिए गए। गुरुवार सुबह तीन सैनिकों के शव निकाले गए।

इसे भी पढ़िए :  बेबाक बोल ! सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने की नीतीश-लालू के कामकाज की जमकर तारीफ

अधिकारी के मुताबिक दूसरा हिमस्खलन भी गुरेज सेक्टर में बुधवार ही शाम हुआ। उसकी चपेट में एक गश्ती दल आ गया जो अपनी चौकी पर जा रहा था। अधिकारी ने कहा, ‘‘बचाव दल घटनास्थल से तीन शव निकाल पाया । कुछ सैनिक अब भी लापता हैं।’ उन्होंने बताया कि कितने सैनिक लापता है- वह अबतक पता नहीं चल पाया है कयोंकि भारी हिमपात से बचाव अभियान में बाधा आ रही है।

इसे भी पढ़िए :  कर्जमाफी पर राहुल गांधी ने की सीएम योगी की सराहना, पढ़ें- क्या कहा?

बुधवार को मध्य कश्मीर में गंदेरबल जिले के सोनमर्ग में हिमस्खलन की चपेट में आने से एक अधिकारी की जान चली गयी थी । उधर, गुरेज सेक्टर में एक ही परिवार के चार सदस्य भी एक अन्य हिमस्खलन की भेंट चढ़ गये थे। प्रशासन ने नये हिमपात के चलते कश्मीरघाटी में बर्फ वाले क्षेत्रों में ऊंचाई पर हिमस्खलन आने की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में तीन दिनों से रूक रूक कर हिमपात हो रहा है।

इसे भी पढ़िए :  'गब्बर इज़ बैक' का पोस्टर देखकर थमीं बीजेपी की सांसें !