चिंकारा शिकार मामला: जोधपुर पहुंचे सलमान, सैफ, तब्बू, सोनाली और नीलम, कोर्ट में आज दर्ज होंगे बयान

0
सलमान खान
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

18 वर्ष पुराने कंकाणी काला हिरण शिकार मामले में शुक्रवार को मुजरिम बयान सुनाए जाएंगे। इस मामले में सुनवाई के लिए सलमान ख़ान, सैफ़ अली ख़ान और सोनाली बेन्द्रे जोधपुर पहुंच गए हैं। इन लोगों के अलावा तब्बू और नीलम भी कोर्ट में पेश होंगे और अपना बयान दर्ज कराएंगे। बुधवार को कोर्ट ने आदेश दिया था कि सभी आरोपी 27 जनवरी की सुनवाई के लिए कोर्ट में हाजिर हों।

इसे भी पढ़िए :  फिल्म 'रमन राघव 2.0' देखने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

कोर्ट में सुनवाई सुबह दस बजे ही शुरू हो जाती है। मुंबई से सर्दी के दिनों में जोधपुर के लिए सुबह की फ्लाइट लेट हो सकती है। इसलिए स्टार्स ने बिना किसी रिस्क के एक दिन पहले ही जोधपुर पहुंचना बेहतर समझा। सोनाली बेन्द्रे भी जोधपुर आ गई हैं।

आपको बता दें कि इन सभी को 25 जनवरी को कोर्ट में पेश होना था लेकिन कोर्ट ने अभिनेता सलमान खान और अन्य सह आरोपियों को व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी थी और मामले की अगली सुनवाई 27 जनवरी के लिए तय की थी।

इसे भी पढ़िए :  सलमान कि ये बात सुनकर शर्म से लाल हो गईं दीपिका पादुकोण

मुख्य न्यायिक मेजिस्ट्रेट(जिला) दलपत सिंह राहपुरोहित ने सलमान खान और अन्य चार सह आरोपियों सैफ अली खान, तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे को आज अपने बयान दर्ज कराने के लिए समन भेजा था।

जोधपुर की सीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए सलमान खान कल शाम ही पहुंच गए। सलमान के अलावा सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेंद्रे भी कोर्ट में पेश होने के लिए जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके खिलाफ दर्ज यह मामला वर्ष 1998 में कांकाणी गांव में दो काले हिरणों के कथित शिकार से संबंधित है।

इसे भी पढ़िए :  सलमान खान का 'शेरा' करेगा पॉप सिंगर 'जस्टिन बीबर' की सुरक्षा

अगले स्लाइड में पढ़ें – क्या है पूरा मामला ? कैसे हिरण के शिकार में फंसे 5 बॉलीवुड सितारे ?

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse