काउंसलर की सुपारी देने वाले को थाइलैंड से भारत लाया गया, बीजेपी नेता का बेटा है आरोपी

0
काउंसलर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

गुजरात के बोरसद में निर्दलीय काउंसलर प्रज्ञेश पटेल की सुपारी देने के आरोपी को थाइलैंड से गुजरात लाया गया। भाजपा नेत्री का पुत्र आरोपी चंद्रेश पटेल प्रज्ञेश की सुपारी देने के बाद थाइलैंड फरार हो गया था।

इसे भी पढ़िए :  धोखा दे रहा था लड़का, लड़की ने सरेआम उतारी पति-परमेश्वर की ‘आरती’

काउंसलर प्रज्ञेश पटेल पर हुए हमले में रवि पुजारी गैंग का नाम सामने आने के बाद एटीएस मामले की जांच में जुट गई थी। इस दौरान टीम ने शब्बीर मोमीन ओर घनश्याम नामक आरोपियों को रत्नागिरी से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि भाजपा की महिला नेता के बेटे चंद्रेश पटेल ने गैंगस्टर रवि पुजारी को काउंसलर प्रज्ञेश पटेल की हत्या की सुपारी दी थी।

इसे भी पढ़िए :  नेता के गुर्गों से 20 रूपये के लिए बहाया खून
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse