यूपी चुनाव: अब ‘मां-बेटी’ के बीच छिड़ा सियासी जंग

0
अपना दल
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

समाजवादी पार्टी में ‘पिता-पुत्र’ घमासान के बाद अब यूपी के ही एक दूसरे सियासी परिवार में ‘मां-बेटी’ के बीच सियासी संग्राम छिड़ा है। ताजा मामला अपना दल पार्टी से जुड़ा है। दरअसल यह पार्टी बेटी अनुप्रिया पटेल गुट और मां कृष्‍णा पटेल में विभाजित है। अनुप्रिया पटेल, बीजेपी के नेतृत्‍व वाली राजग सरकार में सहयोगी दल की भूमिका में हैं और मंत्री हैं। अपना दल के दो सांसद हैं। दरअसल लंबे समय से अपना दल के दोनों गुटों में खींचतान जारी है।

इसे भी पढ़िए :  मुंबई : कांग्रेसी नेता बाबा सिद्दीकी के घर ED की छापेमारी, 100 करोड़ के घोटाले का शक

अब विधानसभा चुनाव आने के बावजूद इन गुटों के बीच रार थमने का नाम नहीं ले रही है। अब दोनों ने एक ही पार्टी के बैनर तले अपने-अपने उम्‍मीदवार देने की घोषणा की है। बीजेपी ने जहां एक ओर अनुप्रिया पटेल गुट को गठबंधन के तहत यूपी में 10 सीटें देने की बात कही है, वहीं उनकी मां कृष्‍णा पटेल ने किसी भी पार्टी से समझौते की बात को इनकार कर दिया है। यह गुट तकरीबन डेढ़ सौ सीटों पर चुनाव लड़ने का भी दावा कर रहा है।

इसे भी पढ़िए :  काले धन के खिलाफ ऐक्शन: तमिलनाडु के मुख्य सचिव के घर के बाद ऑफिस पर भी छापेमारी, शेखर रेड्डी गिरफ्तार

कहा जा रहा है कि कृष्‍णा पटेल खुद पीएम नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट वाराणसी के तहत आने वाली रोहनिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। यह भी कहा जा रहा है कि कृष्‍णा पटेल गुट मंत्री अनुप्रिया ग्रुप के खिलाफ भी उम्‍मीदवार उतारने की तैयारी में हैं।

इसे भी पढ़िए :  फतेहगढ़ जिला जेल पर कैदियों का कब्जा, हिंसा में डीएम समेत 6 लोग घायल
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse