विदेशों में भी बज रहा भारत का डंका, भारतीय मूल के तीन लोग ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित

0
फाइल फोटो: पुरूषोत्तम सावरीकर

नई दिल्ली। भारतीय नागरिक विश्व के किसी भी देश में रहें वहां अपनी मेहनत और हुनर से देशवाशियों का सिर गर्व से ऊंचा करते रहते हैं। इस साल भारतीय मूल के तीन लोगों को ऑस्ट्रेलिया में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इन्हें यह सम्मान स्वास्थ्य और सामुदायिक क्षेत्र में कार्य लिए दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  बिमस्टेक की 15वीं मंत्री स्तरीय बैठक में शामिल होने सुषमा स्वराज नेपाल पहुंचीं

सिडनी के चिकित्सक पुरूषोत्तम सावरीकर को 2017 के लिए ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया मेडल से सम्मानित किया गया है। गुरुवार( 26 जनवरी) को ऑस्ट्रेलिया दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य और भारतीय समुदाय में उनके योगदान के लिए इस सम्मान का एलान किया गया।

इसे भी पढ़िए :  भारत चलने वाला है अब ये चाल, पाकिस्तान होगा कंगाल!

वहीं, परमाणु चिकित्सा विशेषज्ञ और शोधकर्ता विजय कुमार को न्यूक्लियर मेडिसीन में मेडिकल रिसर्च और योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही डारवेन के तेजिंदर पाल सिंह को भी ऑस्ट्रेलियन ऑफ द इयर के लोकल हीरो कैटेगरी अवार्ड से सम्मानित किया गया। सिंह ने समुदाय की बेहतरी में सराहनीय योगदान दिया है।

इसे भी पढ़िए :  ब्रिटेन: सूटकेस में मिली भारतीय मूल की महिला का शव, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार