PM मोदी ने इशारों-इशारों में BJP छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सिद्धू पर बोला हमला

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। अगले महीने चार फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार(27 जनवरी) को पंजाब के जालंधर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने वर्तमान मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को फिर से राज्य की कमान सौंपने का आग्रह करते हुए कांग्रेस को ‘डूबती हुई नाव’ करार दिया।

इसे भी पढ़िए :  15 अगस्त 2022 को शुरू हो सकती है बुलेट ट्रेन,शिंज़ो आबे और पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास

इस दौरान हाल में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाले नवजोत सिंह सिद्धू पर भी इशारो-इशारों में निशाना साधा। सिद्धू का नाम लिए बगैर पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोगों के लिए चुनाव आते ही दल बदलना एक उत्सव-सा बन जाता है, और वो अपने फायदे के लिए पाले बदल लेते हैं।

इसे भी पढ़िए :  उरी हमले में शहीद राजेश यादव की पत्‍नी ने दिया बेटी को जन्‍म

उन्होंने पंजाब की जनता को चेताते हुए कहा कि ऐसे लोगों(सिद्धू) को जनता के सुख-दुख से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि बादल साहेब ने अपनी जिंदगी में ना कभी दल बदला और ना ही कभी दिल बदला।

इसे भी पढ़िए :  'बलूचिस्तान पर PM नरेंद्र मोदी के बयान से डर गया पाकिस्तान, तेज किए आर्मी ऑपरेशंस'

इस दौरान पीएम ने यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच हुए गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने तमाम तरह की रैलियां करने के बाद आखिरकार सपा के साथ गठबंधन कर लिया और सपा ने उसे चुनाव में जितनी सीटें दीं वह उतने पर ही राजी हो गई।