ऑस्ट्रेलियन ओपन: बहन वीनस को हरा, सेरेना ने जीता 23वां ग्रैंडस्लैम खिताब

0
फोटो: साभार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने शनिवार(28 जनवरी) को ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतकर महिला एकल के ग्रैंडस्लैम में इतिहास रच दिया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में अपनी बड़ी बहन वीनस विलियम्स को हराकर स्टेफी ग्राफ को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड 23वां ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम किया।

इसे भी पढ़िए :  विम्बलडन में जोकोविच और विनस की शानदार शुरुआत

फाइनल मुकाबले में सेरेना ने वीनस विलियम्स को लगातार सेट में 6-4, 6-4 से पराजित किया। इसके साथ ही सेरेना दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी भी बन गई हैं। सेरेना ओपन एरा में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली खिलाड़ी भी बन गई हैं।

इसे भी पढ़िए :  अनिल कुंबले की जगह वीरेंद्र सहवाग होंगे टीम इंडिया के कोच?

सेरेना का यह 23वां ग्रैंड स्लैम खिताब था। इससे पहले उन्होंने ने जर्मनी की स्टेफी ग्राफ के 22 ग्रैंड स्लैम खिताबों की बराबरी की थी। टेनिस कोर्ट पर सेरेना और वीनस एक दूसरे की बड़ी प्रतिद्वंद्वी रही हैं। दोनों बहनें आठ साल बाद फाइनल में आमने-सामने थी। ग्रैंड स्लैम फाइनल में सरीना और वीनस के बीच ये नौवीं टक्कर थी।

इसे भी पढ़िए :  साउथ अफ्रीका के इस खतरनाक बल्लेबाज़ पर लगा बॉल टेंपरिंग का गंभीर आरोप, जांच शुरू
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse