पंजाब चुनाव: फरीदकोट रैली में बादल को बचाया और कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी

0
मोदी
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पंजाब के फरीदकोट में चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर पंजाब के युवाओं को आतंकवाद में धकेलने का आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब को सुरक्षा देने वाली सरकार चाहिए। अकाली-बीजेपी गठबंधन को किसान हितैषी बताते हुए उन्होंने लोगों से प्रकाश सिंह बादल को फिर से सीएम बनाने के लिए वोट देने की अपील की।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब में इन वजहों से हारी आम आदमी पार्टी!

फरीदकोट रैली में कांग्रेस की पिछली कांग्रेस सरकारों पर बरसते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब के युवाओं को आतंकवाद में धकेला। उन्होंने कहा कि पंजाब की सीमा पाकिस्तान से लगती है, पंजाब आतंकवाद के खिलाफ युद्ध का फ्रंटलाइन है। पीएम मोदी ने कहा कि पंजाब को सुरक्षा देने वाली सरकार चाहिए जो अकाली-बीजेपी गठबंधन ही दे सकती है। आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की कि बाहरी लोगों की सरकार मत चुनिए।

इसे भी पढ़िए :  उपराज्यपाल की मंजूरी के बिना जारी की गई आप सरकार की अधिसूचनाएं अवैध : दिल्ली हाईकोर्ट

अगले पेज पर पीेएम मोदी का पूरा भाषण

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse