पंजाब चुनाव: फरीदकोट रैली में बादल को बचाया और कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

केंद्र की फसल बीमा योजना का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले जब कोई संकट आता था तो 50 प्रतिशत नुकसान पर किसानों को मदद मिलती थी लेकिन अब 30 प्रतिशत नुकसान पर मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की बीजेपी और अकाली सरकार ने किसानों को केंद्र में रखकर योजनाएं बनाई है। ‘इनाम’ योजना का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि किसान अब मोबाइल से ही अपने उत्पाद बेच सकता है। उन्होंने कहा कि जहां सबसे ज्यादा दाम मिलेगा, किसान वहां अपना अन्न बेचेगा।

इसे भी पढ़िए :  आदिवासी के घर लंच करेंगे अमित शाह, पहुंचाया गया एलपीजी स्टोव, बना नया शौचालय

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह खेती को वैज्ञानिक बनाना चाहते हैं और किसान की आय दोगुनी करना चाहते हैं। अकाली दल को किसानों का दल बताते हुए पीएम ने भीड़ से पूछा कि कांग्रेस के किसी नेता को किसान नेता कहा जा सकता है क्या? उन्होंने कहा, ‘एक अकेला अकाली दल है जो किसानों का दल है, इसलिए पंजाब के किसानों का भला वही कर सकता है जो खुद किसानी किया हो।’

इसे भी पढ़िए :  ‘सामना’ में प्रकाशित विवादित कार्टून को लेकर उद्धव ठाकरे ने मांगी माफी

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse