कार्यकर्ताओं से बोले मुलायम- कांग्रेस उम्मीदवारों के खिलाफ दाखिल करो नामांकन

0
मुलायम सिंह यादव
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन पर मुलायम सिंह यादव काफी नाराज है। यूपी चुनाव के लिए अखिलेश और राहुल गांधी के साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस और रोड शो के एक दिन बाद ही मुलायम सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह कांग्रेस को मिली सभी 105 सीटों पर चुनाव लड़े। इस से पहले रविवार को सपा-कांग्रेस के गठबंधन के खिलाफ मुलायम ने कहा था कि मैं प्रचार नहीं करूंगा।

इसे भी पढ़िए :  आज कांग्रेस जारी करेगी युपी में चुनावी घोषणा पत्र, पढ़िए क्या हो सकता है खास ?

मुलायम सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि मैंने जिंदगी भर सपा को कांग्रेस के खिलाफ लड़कर खड़ा किया और अब साथ जाने का कोई मतलब ही नहीं बनता। मुलायम सिंह ने कहा कि वह अभी भी अखिलेश को इस गठबंधन के खिलाफ समझाने की कोशिश कर रहे हैं। मुलायम ने कहा कि ये एलायंस पार्टी को खत्म कर देगा।

इसे भी पढ़िए :  उत्तर प्रदेश सरकार ने बीजेपी-कांग्रेस के सीनियर नेताओं पर लगे 19 केसों को किया खत्म
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse