जम्मू-कश्मीर: माछिल सेक्टर में हिमस्खलन में बचाए गए सेना के पांचों जवान शहीद

0
माछिल

जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में शनिवार सुबह हुए हिमस्खलन में बचाए गए सेना के सभी पांच जवानों की मौत हो गई है। इस हिमस्खलन में कई जवान बर्फ के नीचे दब गए थे जिसके बाद सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था। जवानों को बर्फ से निकाले जाने के बाद तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया था। जवानों को आज श्रीनगर लाया जाना था लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़िए :  करगिल में बारूदी सुरंग विस्फोट, 2 सैनिक शहीद

आपको बता दें कि शनिवार सुबह ये सैनिक बर्फ के नीचे फंस गए थे। उनकी चौकी की ओर जाने वाला रास्ता बर्फ खिसकने से दरक गया था। इससे पहले सेना के एक अधिकारी ने बताया था कि सभी पांचों सैनिकों को जीवित बचा लिया गया था और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। उन्होंने बताया था कि शनिवार सुबह माछिल में सेना की एक चौकी की ओर जाने वाले बर्फीले मार्ग के धंस जाने से पांच जवानों के फंस जाने के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया था।

इसे भी पढ़िए :  बुलंदशहर गैंगरेप: तीन आरोपी गिरफ्तार, SSP, SP और CO सस्पेंड

जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को गुरेज में हुई हिमस्खलन की घटना में 21 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 15 जवान शामिल थे। इसमें 7 जवान गंभीर रुप से घायल हुए जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

इसे भी पढ़िए :  शर्मनाक: स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर गुंडागर्दी, बुजुर्ग की पिटाई कर उठवाया मल