जम्मू-कश्मीर: माछिल सेक्टर में हिमस्खलन में बचाए गए सेना के पांचों जवान शहीद

0
माछिल

जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में शनिवार सुबह हुए हिमस्खलन में बचाए गए सेना के सभी पांच जवानों की मौत हो गई है। इस हिमस्खलन में कई जवान बर्फ के नीचे दब गए थे जिसके बाद सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था। जवानों को बर्फ से निकाले जाने के बाद तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया था। जवानों को आज श्रीनगर लाया जाना था लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़िए :  गौरक्षकों ने बेरहमी से की थी पिटाई, एक मुस्लिम शख्स की मौत, 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

आपको बता दें कि शनिवार सुबह ये सैनिक बर्फ के नीचे फंस गए थे। उनकी चौकी की ओर जाने वाला रास्ता बर्फ खिसकने से दरक गया था। इससे पहले सेना के एक अधिकारी ने बताया था कि सभी पांचों सैनिकों को जीवित बचा लिया गया था और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। उन्होंने बताया था कि शनिवार सुबह माछिल में सेना की एक चौकी की ओर जाने वाले बर्फीले मार्ग के धंस जाने से पांच जवानों के फंस जाने के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया था।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर की वजह से दिल्ली में बढ़ रहा प्रदूषण?

जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को गुरेज में हुई हिमस्खलन की घटना में 21 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 15 जवान शामिल थे। इसमें 7 जवान गंभीर रुप से घायल हुए जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

इसे भी पढ़िए :  NIA की छापेमारी में अलगावादियों के हवाला कारोबारियों से संबंधों के मिले सबूत, करोड़ों का कैश भी बरामद