कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, 15 मार्च तक कर सकते हैं एप्लाइ

0
कैलाश मानसरोवर यात्रा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इस साल की कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए पहली फरवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को इसकी घोषणा की है और साथ ही आवेदन करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-24300655 भी जारी किए गए हैं। इस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2017 है।  इस वर्ष भी यात्रा उत्तराखंड और सिक्किम से होगी, और यह 12 जून से शुरू होकर 8 सितंबर को समाप्त होगी।

इसे भी पढ़िए :  इधर देशभर में बीजेपी की जीत का जश्न, उधर सुकमा में नक्सलियों ने खेली जवानों के खून से होली

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस यात्रा के लिए आवेदकों की आयु एक जनवरी, 2017 को कम से कम 18 साल और 70 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके लिए आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं। इस यात्रा के लिए 18 जत्थे जाएंगे और हर जत्थे में 60 यात्री शामिल होंगे।

इसे भी पढ़िए :  6 साल में पुलिस हिरासत में हुई 600 मौते, सज़ा एक भी नहीं- पूरे आंकड़े आपको आपको चौंका देंगे

बता दें कि कैलाश मानसरोवर चीन के तिब्बत में स्थित है। जिसका एक मार्ग उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे से होते हुए है। इस रास्ते से यात्रा का प्रति व्यक्ति खर्च 1.6 लाख रुपये आता है। यात्रा की अवधि प्रत्येक जत्थे के लिए 24 दिनों की होगी और हर जत्थे को तीन दिन दिल्ली में प्रारंभिक तैयारी करनी होगी। यात्रियों के लिए दिल्ली सरकार साझा तौर पर खान-पान और रूकने की सुविधाओं का निःशुल्क प्रबंध करती है।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आशुतोष को ऐसा क्या कह दिया कि मच गया बवाल, देखिए वीडियो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse