यूपी चुनाव: अमित शाह ने रद्द की पदयात्रा, कांग्रेस-एसपी गठबंधन पर जमकर बरसे

0
कसाब
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रचार के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को मेरठ पहुंचे। यहां एक चुनावी रैली में उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन पर जमकर हमला बोला। हालांकि, उन्होंने अपनी प्रस्तावित पदयात्रा कैंसल कर दी। शाह ने कहा कि मेरठ में व्यापारी अभिषेक की हत्या और बिगड़ते कानून व्यवस्था के प्रति विरोध जताने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है।

इसे भी पढ़िए :  साइकिल पर सवार हरियाणा सरकार चली विधानसभा की ओर...

शाह ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए लोगों से बीजेपी को वोट देने की अपील की। वह बोले, ‘कांग्रेस और एसपी का गठबंधन प्रदेश को लूटने के लिए किया गया। एक ने अब तक प्रदेश को लूटा और दूसरे ने देश को, दोनों शहजादों ने यूपी को नुकसान पहुंचाया।’

इसे भी पढ़िए :  चीन को काबू करने के लिए RSS लाया मंत्र, हर भारतीय से पांच बार जाप करने की अपील
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse