साइकिल पर सवार हरियाणा सरकार चली विधानसभा की ओर…

0
साइकिल

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर लोगों को पर्यावरण अनुकूल परिवहन अपनाने का संदेश देने के लिए आज अपने मंत्रिमंडल के मंत्रियों और पार्टी विधायकों के साथ साइकिल पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे। 62 वर्षीय खट्टर और कई अन्य विधायकों ने मुख्यमंत्री आवास से विधानसभा तक की एक किलोमीटर की दूरी को साइकिल के जरिए तय किया। वहीं कुछ महिला विधायक ई-रिक्शा के माध्यम से विधानसभा पहुंचीं।

इसे भी पढ़िए :  सीबीआई का छापा राजनीतिक बदले की कार्रवाई: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

मुख्यमंत्री ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि वह लोगों को पर्यावरण के अनुकूल परिवहन साधनों का ज्यादा इस्तेमाल करने का संदेश देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि उनका यह कदम ‘प्रतीकात्मक’ था लेकिन वह चाहते हैं कि लोगों तक यह संदेश जाए कि साइकिल चलाना सेहत के लिए तो अच्छा है ही, साथ ही यह पर्यावरण के भी अनुकूल है।

इसे भी पढ़िए :  4000 से ज्यादा लापता कश्मीरी और आतंकी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में

शुक्रवार को शुरू हुए हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन भाजपा विधायक पवन कुमार सैनी कुरूक्षेत्र स्थित अपने निर्वाचन क्षेत्र से लगभग 110 किलोमीटर तक साइकिल चलाकर चंडीगढ़ स्थित विधानसभा पहुंचे। सैनी आज विधानसभा तक साइकिल चलाने वाले समूह में भी शामिल हुए।

इसे भी पढ़िए :  मटन बिरयानी के लिए 22 साल की महिला ने फूंकीं 42 बसें, पढ़िए पूरी खबर