आंध्र प्रदेश: सरेआम महिला को पीटते सरपंच का वीडियो हुआ वायरल

0
आंध्रा प्रदेश

आंध्र प्रदेश के कुदेरू गांव से मानवीयता को तार-तार करने वाला एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में गांव का सरपंच और उसके दोस्त बुरी तरह से एक महिला को पीट रहे है। बताया गया कि महिला ने अपने घर के सामने निर्माण से मना कर दिया था जिससे नाराज होकर सरपंच इन इस महिला को पीटना शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  यूपी के IPS अधिकारी के ट्विट से मचा हड़कंप, लिखा- यूपी में 'यादव' पुलिसकर्मियों को हटाने की होड़

 

 

यह घटना तीन दिन पहले अनंतपुर जिले के जल्लीपल्ली गांव में हुई, लेकिन इसकी जानकारी गुरुवार को एक वीडियो फुटेज सामने आने के बाद हुई। वीडियो फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि नागराजू सार्वजनिक रूप से पीड़ित महिला की पिटाई कर बार बार उसे लात मार रहा है। बताया जाता है कि महिला ने अपने घर के सामने एक पानी की टंकी के निर्माण को लेकर आपत्ति उठाई थी।

 

इसे भी पढ़िए :  J&K: भाजपा ने केंद्र से सुरक्षा बलों को खुली छूट देने की अपील की

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी नागराजू को गिरफ्तार कर लिया हालांकि बाद में उसे जमानत में छोड़ दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  आंध्र प्रदेश-ओडिशा बॉर्डर पर मुठभेड़ में मारे गए 18 माओवादी, 2 पुलिसकर्मी घायल