ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को पीटरसन की सलाह- जल्दी से स्पिन खेलना सीखो, वरना भारत न जाओ

0
केविन पीटरसन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन भारत दौरे पर निकलने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को सावधान किया है। पीटरसन ने कंगारुओं से दू टूक कहा- जल्दी से स्पिन खेलना सीखो, वरना भारत न जाओ। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू पर उनका यह बयान आया है। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया को भारत दौरे का पहला टेस्ट 23 फरवरी से खेलना है।

इसे भी पढ़िए :  धर्मशाला टेस्ट : दूसरे दिन भारत ने गवांए मौके

2012 में भारत की धरती पर इंग्लैंड को सीरीज जिता चुके पीटरसन ने कहा- अगर आप भारत दौरे पर जाते हो, तो स्पिन का अभ्‍यास करना ही होगा। मैं ऑस्ट्रेलिया में इसका अभ्‍यास कर सकता हूं। आपको स्पिन की प्रैक्टिस के लिए स्पिन पिचों की जरूरत नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  सुनील गावस्कर से कहा – ‘आप चाहे जो हों, अंदर नहीं जाने दूंगा'

दक्षिण एशियाई दौर पर 2004 से ऑस्‍ट्रेलियाई टीम का टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है। 20 टेस्‍ट मैचों में उसे महज तीन में जीत मिली है। इनमें से दो जीत, तो उसे बांग्‍लादेश के खिलाफ हासिल हुई। ये जीते मिले एक दशक से ज्यादा हो गए। उधर, हाल के श्रीलंका दौरे में ऑस्ट्रेलिया को 0-3 से मात मिली।

इसे भी पढ़िए :  पर्थ टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 177 रनों से हराया
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse