अब 100 रुपये के नए नोट जारी करेगा RBI, पुराने भी चलते रहेंगे

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। 500 और 2000 रुपये नए नोट जारी करने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जल्द ही 100 रुपये के नए नोट जारी करेगा। यह नोट राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सीरीज-2005 जैसे ही होंगे। हालांकि 100 रुपये के पुराने नोट भी प्रचलन में बने रहेंगे।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के बाद बेहिसाब जमा राशि पर 60 फीसदी टैक्स लगा सकती है सरकार

आरबीआई की ओर से जारी की गई अधिसूचना में कहा गया कि रिजर्व बैंक की ओर से जल्दी ही 100 रुपये के नए बैंक नोट जारी किए जाएंगे। इन नोटों के दोनों नंबर पैनलों पर इनसेट लेटर में आर(R) लिखा होगा। नए नोटों के प्रचलन में आने के बाद भी पहले से प्रचलित 100 के नोट वैध रहेंगे।

इसे भी पढ़िए :  वोडाफोन ने पेश किया सबसे धमाकेदार ऑफर, अब सिर्फ 5 रुपये में हर चीज़ अनलिमिटेड!

इन नोटों पर मौजूदा आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन नोटों पर प्रिटिंग इयर के तौर पर ‘2017’ अंकित होगा। केंद्रीय बैंक ने कहा कि नए जारी किए जाने वाले 100 के नोट पूरी तरह फिलहाल प्रचलित नोटों की तरह ही होंगे।

इसे भी पढ़िए :  'जियो' ने शुरू किया 19 रु का सबसे छोटा रीचार्ज पैक