इंग्लैंड टीम को सहवाग का ‘वीरू ज्ञान’, वीडियो देख कर रह जाएंगे हैरान

0
सहवाग
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

टीम इंडिया के ‘धाकड़’ बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर धमाका करते रहते हैं। सहवाग आए दिन कुछ ऐसा ट्वीट कर देते हैं कि वो सोशल मीडिया पर तहलका मच जाता है। अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी, मजेदार कमेंटरी और अब सोशल मीडिया पर मजाकिया ट्वीट, इन सबसे वीरू सभी के फेवरेट भी बन गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  भारत-चीन सीमा पर शांति के लिए विजेंदर सिंह ने बेल्ट लौटाने कि की पेशकश

सोशल मीडिया पर सफलता से सराबोर सहवाग ने अब एक नई पारी की शुरुआत की है। दरअसल सहवाग ने मजाकिया वीडियो ‘वीरू ज्ञान’ शुरू किया है। इस वीडियो में वीरू अपने हरियाणवी मजाकिया अंदाज में मैच का विश्लेषण करते नजर आ रहे हैं। भारत-इंग्लैंड टी-20 सीरीज मैच के विश्लेषण के साथ ‘वीरू ज्ञान’ का दूसरा वीडियो सामने आया है।

इसे भी पढ़िए :  INDvsENG टेस्ट : तीसरे दिन का खेल खतम होने तक भारत के 4 विकेट पर 391 रन

इस वीडियो में वीरू गंभीर और मजाकिया, दोनों ही अंदाज में मैच के बारे में बता रहे हैं। इस वीडियो में वीरू डबल रोल में हैं। एक में वे संजीदा स्‍पोर्ट्स एक्‍सपर्ट के रूप में सीरीज का विश्‍लेषण कर रहे हैं तो दूसरा है ‘स्वैग’ नाम का किरदार। यह सहवाग का दूसरा रूप है तो ठेठ देसी हरियाणवी अंदाज में क्रिकेट ज्ञान दे रहा है। वीरू के इस मजाकिया अंदाज का लोग भरपूर मजा उठा रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच पारी और 92 रन से जीता
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse