शशिकला के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, शपथ लेने पर सस्पेंस

0
शशिकला
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

तमिलनाडु की नई मुख्यमंत्री के रूप में वीके शशिकला के शपथ लेने पर सस्पेंस बना हुआ है। माना जा रहा है कि मंगलवार को वह सीएम के रूप में शपथ ले सकती हैं। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई, जिसमें मंगलवार को उनके शपथ ग्रहण समारोह पर रोक लगाने की मांग की गई है।

इसे भी पढ़िए :  हिसाब नहीं देने वाले NGO पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, निगरानी की व्यवस्था नहीं होने के लिए केंद्र को लिया आड़े हाथ

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में दलील दी गई है कि एक सप्ताह में सुप्रीम कोर्ट उनके और राज्य की दिवंगत सीएम जयललिता के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले में फैसला सुना सकता है। कोर्ट में यह याचिका चेन्नै के रहने वाले सेन्थिल कुमार ने दाखिल की है। सेन्थिल सत्ता पंचायत अयक्कम एनजीओ के महासचिव हैं।

इसे भी पढ़िए :  8.5 लाख गाड़ियां कूड़ा, सुप्रीम कोर्ट ने BS III गाड़ियों पर लगाई रोत

कोर्ट ने संकेत दिए थे कि वह 19 साल पुराने आय से अधिक संपत्ति के मामले में जयललिता और शशिकला को बरी किए जाने के संबंध में फैसला सुना सकता है। इसके कुछ ही घंटों बाद सेन्थिल ने सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका दाखिल की। इस याचिका पर मंगलवार सुबह सुनवाई हो सकती है।

इसे भी पढ़िए :  सुरंग बनाकर 350 किलो की तिजोरी पार
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse