टूट सकता है शशिकला के सीएम बनने का सपना, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ़्ते करेगा फैसला

0
AIADMK
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली : एक नए घटनाक्रम की वजह से तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर ट्विस्ट आ सकता है। पन्नीरसेल्वम के पद छोड़ने के बाद सूबे की सीएम बनने की तैयारी कर रहीं वीके शशिकला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते फैसला सुनाने की तैयारी में है। यह केस उन याचिकाओं से जुड़ा हुआ है, जिनमें जयललिता की करीबी माने जाने वाली शशिकला को मामले से बरी किए जाने का विरोध किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  मराठा प्रदर्शन: CM ने कहा- हर मुद्दों का समाधान करने को प्रतिबद्ध है सरकार

कोर्ट का यह फैसला ऐसे वक्त में आने वाला है, जब शशिकला सरकार की कमान अपने हाथ में लेने ही वाली हैं। ऐसे में उनके खिलाफ फैसला जाने पर यह उनके बतौर सीएम कार्यकाल पर सीधा असर डाल सकता है। अगर वह शपथ लेकर सीएम बन जाती हैं और उसके बाद उनके खिलाफ फैसला आता है तो राज्य में राजनीतिक संकट का माहौल बन सकता है।

इसे भी पढ़िए :  सिर्फ 3 दिन में छत्तीसगढ़ के सहकारी बैंकों में जमा हुए 300 करोड़ से ज्यादा रुपये

अगले पेज पर पढ़िए – कितने का है मामला

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse