‘पीएम नरेंद्र मोदी जिस दिन खबर में नहीं रहते, ठीक से सो नहीं पाते’- राहुल गांधी

0
राहुल गांधी
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पीएम मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर की गई ‘रेनकोट पहनकर नहाने’ वाली टिप्पणी की कांग्रेस ने उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पूरे देश का अपमान करार दिया है। राहुल ने कहा कि मोदी को सुर्खियों में रहने में रुचि है और वह संसद के बाहर और भीतर हास्य नाटकों में जुटे रहते हैं।

 

 

राहुल ने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री मोदी की कमजोरी सुर्खियों में बने रहने की है। जिस दिन वह खबर में नहीं रहते, ठीक से सो नहीं पाते। सुर्खियों में बने रहने के लिए संसद के अंदर या बाहर वह अपना हंसी का कार्यक्रम पेश करते रहते हैं।”

इसे भी पढ़िए :  वीडियो: योगी सरकार में खुलेआम शराब पीते पकड़े गए यूपी पुलिस के जवान

 

 

गौरतलब है कि मोदी ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बारे में कहा था कि “वह रेनकोट पहनकर नहाने की कला जानते हैं।” जिसके बाद संसद में हंगामा शुरू हो गया था। इसे लेकर गुरुवार को भी प्रदर्शन जारी रहा। कांग्रेस ने इसके लिए प्रधानमंत्री द्वारा माफी मांगने की मांग की। मोदी ने कहा था कि मनमोहन के कार्यकाल में कई घपले हुए लेकिन खुद उन पर कोई दाग नहीं लगा। वह रेनकोट पहनकर नहाने की कला जानते हैं।

इसे भी पढ़िए :  ‘पाकिस्तान का पर्दाफाश करने में सफल रही है मोदी सरकार’

 

 

राहुल ने कहा, “मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री है जो अपने पूर्ववर्तियों के संबंध में सम्मान से बात नहीं कर सकते। मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री के तौर पर एक दशक तक कार्य किया। मोदी की यह टिप्पणी एक निजी अपमान नहीं बल्कि पूरे देश का अपमान है क्योंकि इस देश के लोगों ने मनमोहन सिंह को अपने प्रधानमंत्री के रूप में चुना था।”

इसे भी पढ़िए :  नोट बदलवाने बैंक पहुंची पीएम मोदी की मां, देखें वीडियो

 अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse