चुनाव से दो दिन पहले BSP उम्मीदवार की मौत, पढ़िए आगे क्या होगा

0
BSP उम्मीदवार

कर्णप्रयाग विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी कुलदीप सिंह कानवासी की कार दुर्घटना में मौत हो गई। उनकी कार रविवार शाम को उत्तराखंड के चमोली जिले में एक खाई में जा गिरी। जिस दुर्घटना में उनकी मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

इसे भी पढ़िए :  एयर इंडिया के विमान का टायर फटा, IGI पर आपात लैडिंग

चमोली के जिला मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सुमन ने बताया कि तीनों को कर्णप्रयाग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कुलदीप सिंह कानवासी की मौत हो गई। सुमन ने बताया कि दुर्घटना रिषिकेष बद्रीनाथ राजमार्ग पर पतुवा तीतल नामक जगह पर हुई।

इसे भी पढ़िए :  ममता का मुलायम प्रेम खत्म, अब अखिलेश को सपोर्ट करेगी तृणमूल कांग्रेस

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अस्पताल में ही कानवासी की मृत्यु हो गयी। दुर्घटना में घायल हुए दो लोगों का उपचार किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, बसपा प्रत्याशी की मृत्यु के कारण कर्णप्रयाग सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  इस मुस्लिम परिवार के बिना अधूरी है जम्मू कश्मीर की रामलीला