ममता का मुलायम प्रेम खत्म, अब अखिलेश को सपोर्ट करेगी तृणमूल कांग्रेस

0
समाजवादी पार्टी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: कहते हैं राजनीति में कुछ भी स्थाई नहीं होता है ना तो सपोर्ट ना तो विरोध। 2014 के चुनाव के बाद ममता और मुलायम का राजनीतिक प्रेम जगजाहिर है। लेकिन आज बेटे ने बाप को मार्गदर्शक बनाकर खुद समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष क्या बना ममता का मुलायम प्रेम ट्रांसफर होकर अखिलेश यादव पर चला गया।

इसे भी पढ़िए :  लोकसभा में भी शिवसेना ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- 'छोटे भाई हो, बड़ा बनने की कोशिश मत करो'

अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का ‘‘सबसे लोकप्रिय नेता’’ करार देते हुए तृणमूल कांग्रेस ने आज कहा कि समाजवादी पार्टी में चल रहे झगड़े में वह मुख्यमंत्री के साथ है।

इसे भी पढ़िए :  अन्ना ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा: आप ने मेरा सपना बिखेर दिया

तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा, ‘‘अखिलेश उत्तर प्रदेश का सबसे लोकप्रिय नेता है। उसमें बहुत अपनापन है। उनके साथ हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं।’’ उन्होंने कहा हालांकि यह सपा का आंतरिक मामला है, तृणमूल कांग्रेस अखिलेश के साथ है और उनका समर्थन करती रहेगी।

इसे भी पढ़िए :  ममता का मोदी पर बड़ा हमला, कही: मोदी और उनके मंत्री 'अलीबाबा और 40 चोर' जैसे
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse