नोटबंदी ने ली मजबूर बाप की जान, बेटी की शादी के लिए नहीं मिला कैश, सदमे से मौत

0
नोटबंदी

नोटबंदी के बाद से देशभर से लोगों की मौत की खबरें आ रही है। इस सब के बीच सोमवार को फतेहपुर में प्रधान डाकघर से कैश न मिलने पर एक बेबस पिता को दिल का दौरा पड़ा और मौत हो गई। जिस घर में शहनाई बजनी थी वहां मातम का माहौल छा गया। बेटी को विदा करने के पहले ही पिता दुनिया से विदा हो गया।

इसे भी पढ़िए :  आजतक के शो 'हल्ला बोल' में भड़का हंगामा, पार्टी समर्थकों में चली कुर्सियां, बीच बहस में बंद हुआ शो

बेटी का रो-रो कर बुरा हाल है। वह पिता की मौत की जिम्मेदार खुद को मान रही है, जबकि हकीकत यह है कि डाकघर की अव्यवस्था के चलते बेटी की शादी के लिए कई दिन तक लाइन में लगने के बाद भी जब कैश न मिला तो पिता को गहरा अघात पहुंचा।

इसे भी पढ़िए :  नकली जेवर बेच कर करते थे ठगी, 3 अरेस्ट

फ़र्स्टपोस्ट की खबर के अनुसार, फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र के छतवापुर गांव निवासी चुन्ना के 40 वर्षीय पुत्र श्याम सुंदर की पुत्री संगीता की शादी 18 दिसंबर को होनी है। शादी के लिए श्याम सुंदर एक सप्ताह से कैश लेने के लिए गांव से मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर के चक्कर काट रहे थे। हर दिन सुबह से शाम तक लाइन में लगने के बाद भी डाकघर की अव्यस्था के चलते उन्हें कैश नहीं मिल पा रहा था। डाकघर की अव्यवस्था के चलते कई दिन तक लाइन में लगने के बाद भी जब कैश नहीं मिला तो पिता को गहरा अघात पहुंचा। बेबस पिता को दिल का दौरा पड़ा और मौत हो गई।

इसे भी पढ़िए :  क्रिकेट बॉल लगने पर युवक की बेरहमी से हत्या