विराट कोहली ने वैलेंटाइंस डे पर अनुष्का ऐसे किया अपने प्यार का इजहार

0
विराट कोहली
फाइल फोटो

इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने रिश्ते के बारे में कभी खुलकर बात नहीं की है लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने इस अभिनेत्री के प्रति अपने प्रेम का इजहार खूबसूरत वैलंटाइंस डे संदेश पोस्ट कर किया।

 

कोहली ने इंस्टाग्राम पर दोनों की फोटो साझा की और अनुष्का को इस पोस्ट में टैग किया। कोहली ने ‘दिल वाली इमोजी’ के साथ लिखा, “अगर तुम चाहो तो हर दिन वैलंटाइंस डे है। अनुष्का शर्मा तुम मेरा हर दिन वैलंटाइंस डे बनाती हो।”

इसे भी पढ़िए :  5000M रेस जीतकर मो. फराह ने ली गोल्डन विदाई

 

कोहली और अनुष्का दोनों पिछले कुछ समय से साथ हैं और कई मौकों पर एक साथ देखे गए हैं जैसे यह क्रिकेटर फिल्मों के कार्यक्रम में दिखायी पड़ता है तो यह अभिनेत्री मैचों के दौरान स्टेडियम में कोहली की हौसलाअफजाई करती दिखती हैं।

Everyday is a valentine day if you want it to be. You make everyday seem like one for me ❤❤. @anushkasharma

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

 

इसे भी पढ़िए :  माइकल हसी की ऑस्‍ट्रेलिया टीम को सलाह- कोहली को गाली मत देना, वर्ना बहुत रन मारेगा

दोनों ने हालांकि सार्वजनिक तौर पर कभी अपने संबंध की पुष्टि नहीं की है। ऐसी भी खबरें आयी थीं कि दोनों नये साल के मौके पर देहरादून में शादी करने जा रहे थे, जिसका कोहली ने ट्वीट करके खंडन किया था।

इसे भी पढ़िए :  सोशल मीडिया पर भिड़े सानिया मिर्ज़ा और संजय मांजरेकर, खूब देर तक चली बहस