विराट कोहली ने वैलेंटाइंस डे पर अनुष्का ऐसे किया अपने प्यार का इजहार

0
विराट कोहली
फाइल फोटो

इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने रिश्ते के बारे में कभी खुलकर बात नहीं की है लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने इस अभिनेत्री के प्रति अपने प्रेम का इजहार खूबसूरत वैलंटाइंस डे संदेश पोस्ट कर किया।

 

कोहली ने इंस्टाग्राम पर दोनों की फोटो साझा की और अनुष्का को इस पोस्ट में टैग किया। कोहली ने ‘दिल वाली इमोजी’ के साथ लिखा, “अगर तुम चाहो तो हर दिन वैलंटाइंस डे है। अनुष्का शर्मा तुम मेरा हर दिन वैलंटाइंस डे बनाती हो।”

इसे भी पढ़िए :  मोहम्मद शमी ने फिर शेयर की पत्नी के साथ तस्वीर, कट्टरपंथी भड़के लिखा- एक बार कुरान पढ़ लो

 

कोहली और अनुष्का दोनों पिछले कुछ समय से साथ हैं और कई मौकों पर एक साथ देखे गए हैं जैसे यह क्रिकेटर फिल्मों के कार्यक्रम में दिखायी पड़ता है तो यह अभिनेत्री मैचों के दौरान स्टेडियम में कोहली की हौसलाअफजाई करती दिखती हैं।

Everyday is a valentine day if you want it to be. You make everyday seem like one for me ❤❤. @anushkasharma

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

 

इसे भी पढ़िए :  शाहरुख ने अनुष्‍का की 'पतली कमरिया' को देख बोले 'लपालप लॉलीपॉप लागेलू...'

दोनों ने हालांकि सार्वजनिक तौर पर कभी अपने संबंध की पुष्टि नहीं की है। ऐसी भी खबरें आयी थीं कि दोनों नये साल के मौके पर देहरादून में शादी करने जा रहे थे, जिसका कोहली ने ट्वीट करके खंडन किया था।

इसे भी पढ़िए :  वैलेंटाइन डे पर मोरल पुलिसिंग द्वारा प्रताड़ित युवक ने फांसी लगाकर दी जान