पाक कलाकारों के विरोध में तोड़-फोड़ मचाने वालों की पत्नियों को MNS ने बांटे टिकट

0
MNS
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

आने वाली 21 फरवरी को मुंबई में बीएमसी चुनाव होने हैं। जिसके चलते राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने ऐसी दो महिलाओं को टिकट दिये हैं जिनके पतियों ने दिवाली के समय आई फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ की रिलीजिंग के खिलाफ मुंबई के मेट्रो सिनेमा में घुसने की कोशिश करने पर गिरफ्तार किया गया था।

इसे भी पढ़िए :  राजनीति में शालीनता की एक रेखा पार न करें नेता- ममता

 

 

प्रीति गवहाने मनसे के डिविजनल प्रेसिडेंट शेखर गवहाने की पत्नी हैं। ये चंदनवाडी के धोबी तालाव के वार्ड नंबर 222 से चुनाव लड़ रही हैं। शेखर गवहाने को 12 अन्य मनसे कार्यकर्ताओं के साथ अक्टूबर महीने में गिरफ्तार किया गया था। इसके पड़ोसी वार्ड 225 (गेटवे ऑफ इंडिया, फॉर्ट) से पार्टी ने वैशाली गंगवाने को टिकट दिया गया था। वैशाली मनसे कार्यकर्ता सचिन गंगवाने की पत्नी हैं, इन्हें भी मेट्रो सिनेमा में घुसने की कोशिश में उस वक्त गिरफ्तार कियाग या था। ये दोनों सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

इसे भी पढ़िए :  शिवसेना ने MNS पर साधा निशाना, कहा- पैसे लेकर पाकिस्‍तानी कलाकारों को छूट देना कैसी देशभक्ति?

 

अगली स्लाइड में पढ़ें क्या है पूरा मामला

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse