वादा पूरा ना होने पर लोगों ने गडकरी के खिलाफ की नारेबाजी

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

मुंबई में मंगलवार को नगरपालिका चुनावों को लेकर जहां एक तरफ लोगों में उत्साह देखा जा रहा है तो वहीं इन चुनावों में बीजेपी को लोगों का गुस्सा झेलना पड़ रहा है। वोटिंग से एक दिन पहले सोमवार को नागपुर पहुंचे बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को गुस्से से भरी भीड़ के विरोध का सामना करना पड़ा। महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार है लेकिन नागपुर के लोगों का कहना है कि सरकार द्वारा उनके कई मुद्दों का समाधान नहीं किया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  अस्पताल में ये कैसा खेल ? जिंदा बच्चे के बदले मां-बाप को थमाया गया मरा हुआ बच्चा

नितिन गड़करी की गाड़ी जैसे ही नागपुर शहर के तन्दपेठ क्षेत्र में पहुंची तो लोग सड़क पर आ गए और बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। नितिन गड़करी बीजेपी के नागपुर इकाई के अध्यक्ष विकास कुम्भरे के साथ किसी कार्यकर्ता से मिलने उसके घर जाने के लिए निकले थे।

इसे भी पढ़िए :  सर्जिकल स्ट्राइक पर कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन, लहराए पाक झंडा, लगे भारत विरोधी नारे

क्षेत्र के लोगों को पहले ही पता चल गया था कि किसी बीजेपी नेता का काफिला यहां से गुजरने वाला है इसलिए वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। काफी मशक्कत के बाद नितिन गडकरी भीड़ से बच निकलने में कामयाब हुए। नारे लाग रहे लोगों ने कहा कि सरकार हमारी बात नहीं सुनती है। हमारे कई ऐसे मुद्दे हैं जिनपर सरकार कोई काम नहीं कर रही है। हमारी परेशानी सरकार को दिखाई नहीं देती।

इसे भी पढ़िए :  LIVE COVERAGE: नोटबंदी से परेशान किसानों को बड़ी राहत, सहकारी बैंकों को 21 हज़ार करोड़ देने का फैसला

बाकी की खबर पढ़ने के लिए अगले पेज पर क्लिक करे –

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse