बीएमसी चुनाव में बीजेपी दूसरे स्थान पर, पहला स्थान पाकर भी खुश नहीं शिवसेना? जानें क्या रहा कांग्रेस का हाल

0
शिवसेना
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

देश की सबसे अमीर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की 227 सीटों के नतीजे आ गए हैं। इस चुनाव में बीजेपी को बड़ी कामयाबी मिली है, जबकि शिवसेना सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं कांग्रेस को करारा झटका लगा है। हालांकि इस चुनाव में किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाई है।
शिवसेना 84 सीटें जीतकर नंबर 1 पार्टी बनी है, 81 सीटों पर बीजेपी का परचम लहरा है। जबकि कांग्रेस 31 सीटें जीतने में कामयाब रही है। एनसीपी को 9, एमएनएस को 7 और अन्य को 11 सीटें मिली हैं। शिवसेना और बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।

इसे भी पढ़िए :  मुंबई : जरूरी काम न हो तो, अपने घरों में हीं रहें : देवेंद्र फड़णवीस

अगर पिछले चुनाव से तुलना की जाए तो साल 2012 में शिवसेना को 75 सीटें मिली थी, जो इस बार बढ़कर 84 हो गई। बीजेपी पिछले चुनाव में 31 सीटें जीत पाई थी, लेकिन इस बार पार्टी को जबर्दस्त फायदा हुआ है और 81 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस को पिछली बार 52, एनसीपी को 13 और एमएनएस को 28 सीटें मिलती थी।

इसे भी पढ़िए :  मोदी ने देश पर नोटबंदी का 'परमाणु बम' गिराकर भारतीय अर्थव्यवस्था को हिरोशिमा, नागासाकी बना दिया- शिवसेना
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse