12 साल जेल में रहे बेगुनाह फाजिली ने सुनाई आपबीती, कहा- पुलिस ने खिलाया था मल, साइन कराए थे ब्लैंक पेपर्स

0
फाजिली
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली के चर्चित सरोजनी नगर बम ब्लास्ट में फैसला सुनाते हुए पटियाला हाउस कोर्ट ने मामले में हुसैन फाजिली को सभी आरोपों से बरी कर दिया था। सरोजनी नगर बम ब्लास्ट मामले में हुसैन फाजिली को कश्मीर के मोहम्मद रफीक शाह आरोपी पाते हुए 2005 में गिरफ्तार किया गया था। सभी आरोपों से बरी होने के बाद फाजिली ने जेल में अपने साथ हुई प्रताड़नाओं के बारे में बताया जो किसी भी मानवीय समाज में स्वीकार नहीं की जा सकती हैं।

इसे भी पढ़िए :  लक्षित हमलों को लेकर पर्रिकर को सम्मानित करने की योजना पर कांग्रेस ने साधा निशाना

 

फाजिली शाॅल बनाने के कारीगर थे। उन्हें 2005 के नवंबर की वह ठंडी रात आज भी याद है। वह मस्जिद से शाम की नमाज पढक़र वापस आए थे और एक शॉल पर काम कर रहे थे, कि तभी दरवाजे पर किसी ने दस्तक दी। दरवाजा खोलते हुए पुलिस की एक टीम दिल्ली बम धमाके के बारे में उनसे पूछताछ करन के लिए उन्हें साथ ले गई। 12 साल तक जेल में रहने के दौरान फाजिली की अपने माता-पिता से एक भी बार मुलाकात नहीं हुई थी।

इसे भी पढ़िए :  तेलुगू फिल्म स्टार पवन कल्याण ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

 

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse