पाकिस्तान के क्वेटा में अस्‍पताल में धमाका, 15 लोगों की मौत, 35 घायल

0

पाकिस्तान के क्वेटा के एक अस्पताल में बम धमाका हुआ है। जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई और करीब 35 लोग घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक बलूचिस्तान बार एसोसिएशन के पूर्व प्रेसिडेंट एडवोकेट बिलाल अनवर कसी को गोली मार दी गई थी। जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भरती कराया गया और  उनके सेहत की जानकारी लेने बहुत सारे वकील आज सुबह अस्पताल एकत्रित हुए।

इसे भी पढ़िए :  राजनाथ की यात्रा का पाकिस्तान में उग्र विरोध प्रदर्शन

 

इसी दौरान अस्पताल में जोरदार धमाका हुआ जिसमें कई वकील चपेट में आ गए और गंभीर रुप से घायल हैं। घटनास्थल पर फायरिंग की आवाजें भी सुनी गई हैं। अभी हमलावरों के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

इसे भी पढ़िए :  चीन को भारत का मुंहतोड़ जवाब- सीमा पर शांति के बिना नहीं होगा रिश्तों में सुधार