12 साल जेल में रहे बेगुनाह फाजिली ने सुनाई आपबीती, कहा- पुलिस ने खिलाया था मल, साइन कराए थे ब्लैंक पेपर्स

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

यातनाओं के बारे में फाजिली ने बताया कि उन्हें पुलिस रिमांड के लिए कोर्ट ले जाने से पहले ही असहनीय पीड़ा देनी शुरू कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि “हम जैसे ही दिल्ली पहुंचे, हमें लोधी कालोनी स्थित पुलिस स्टेशन ले जाया गया। एक बेंच से मेरे हाथ बांध दिए गए और उस पर लेटने को कहा गया। दो पुलिसवाले मेरे पांव पर खड़े हो गए और एक मेरे पेट पर चलने लगा। एक अन्य पुलिसवाले ने मुझे डिटर्जेंट वाला पानी पिला दिया।”

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका से फोन पर धमकी, 15 अगस्त को दिल्ली-नोएडा में होंगे धमाके!

 

जनसत्ता की खबर के अनुसार, फाजिली ने बताया, “मुझे वो दिन अभी भी याद हैं। वो हमारे मुह में मल डाल देते थे और फिर ऊपर से रोटी व पानी ठूस देते थे ताकी हम उसे निगल सकें।”

इसे भी पढ़िए :  अफगानिस्तान: मदरसे में बम धमाका, 8 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse