शोभा डे को ‘मोटे पुलिसकर्मी’ का जवाब- ‘आप दे सकती हैं ट्रीटमेंट के लिए पैसा’

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

जानी-मानी लेखिका शोभा डे टि्वटर पर पुलिस के खिलाफ असंवेदनशील टिप्पणी कर आलोचनाओं के घेरे में हैं। बीएमसी चुनाव के शांतिपूर्ण मतदान के बाद डे ने एक मोटे पुलिसकर्मी की तस्वीर ट्वीट कर लिखा, ‘मुंबई में आज हैवी पुलिस बंदोबस्त।’ बाद में पता चला वह फोटो मुंबई पुलिस नहीं, बल्कि नीमच (मप्र) के टीआई दौलतराम जोगावत की है।

इसे भी पढ़िए :  राजस्थान सरकार के साथ सफल रही बातचीत, जाटों ने वापस लिया आरक्षण आंदोलन

शोभा डे के बयान से आहत दौलतराम जोगावत ने एक अखबार से कहा कि उनका 180 किग्रा। वजन बीमारी की वजह से है ना कि वह ओवर वेट हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने ‘इंसुलिन असंतुलन’ बीमारी का ऑपरेशन 1993 में करवाया था, लेकिन मेरा वजन बढ़ता गया। शोभा डे के बयान पर उन्होंने कहा कि अगर मैडम चाहती हैं, तो वह मेरे ट्रीटमेंट के लिए पैसा दे सकती हैं। कौन पतला नहीं होना चाहेगा ?

इसे भी पढ़िए :  विदेश में बीमार भारतीय की मदद के लिए आगे आईं सुषमा और नौसेना

बाकी की खबर पढ़ने के लिए अगले पेज पर क्लिक करे –

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse