राजस्थान: सरकारी स्कूलों में आवारा कुत्तों के साथ खाना खाने को मजबूर हैं छात्र

0
राजस्थान
फोटो- न्यूज़ 24
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

देश के अन्य हिस्सों की तरह राजस्थान में भी प्राथमिक स्कूलों में मिड डे मिल की स्थिति कोई बेहतर नहीं है। लेकिन भले ही मिडे डे मील को लेकर राजस्थान की वसुंधरा सरकार कितने ही दावे क्यों ने करे, लेकिन यहां के सावाई माधोपुर के खाट कलां सरकारी स्कूल में इसकी पोल खुल रही है। जरा आप इस तस्वीर को खुद देख लीजिए खुद व खुद आपको पता चल जाएंगा कि इस स्कूल के बच्चें मिडे डे मील का खाना खा के कितना सुरक्षित है।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात: राजकोट के बैंक में एक ही मोबाइल नंबर से खोले गए दर्जनों खाते, 871 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप

 

न्यूज़ 24 कि ख़बर के मुताबिक, स्कूल में जैसे ही बच्चों के खाने का वक्त होता है यहां आवारा कुत्तों का हूजूम उमड़ पड़ता है और ये कुत्ते बच्चों की थाली से उनका निवाला छिन लेते हैं। इस स्कूल में पढने वाले ज्यादातर बच्चों की उमर 7 से 8 साल के बीच है, जिसके चलते ये छोटे बच्चे झुण्ड में आने वाले इन आवारा कूत्तों से अपना खाना नही बचा पाते है।

इसे भी पढ़िए :  वादे पूरे नहीं करने के कारण मोदी का पंजाब में विरोध करेगा भारतीय किसान यूनियन-एकता

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्कूल के हैडमास्टर की माने तो स्कूल में बाउन्ड्री नहीं होने की वजह से आवारा कुत्तों का खौफ है। बाउन्ड्री बनाने के लिए तकरीबन 10 लाख रुपये की जरूरत है और इसके लिए कई बार स्थानीय शिक्षा विभाग को वो लिख भी चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पायी है। इससे परेशान स्कूल के हेडमास्टर ने बाउन्ड्री बनाने के लिए गांव वालों से दान देने की अपील की है।

इसे भी पढ़िए :  सुशासन का ही हिस्सा है पिछड़े वर्गों का सशक्तिकरण: CJI

 

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse