यूपी इलेक्शन पांचवा चरण : राहुल और राम दोनों हैं ‘दांव’ पर

0
यूपी
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

लखनऊ : यूपी में पांचवें चरण के लिए वोट सोमवार को पडेंगे। यह वह चरण है जिनके प्रतीकों की सियासत से यूपी चुनाव का आगाज हुआ है। राहुल की परंपरागत सीट अमेठी उनके चमत्कार का इम्तेहान लेने के लिए तैयार है। वहीं राम-नाम लेकर चुनाव में आई बीजेपी के सबसे खास मुद्दे राममंदिर की परख भी अयोध्या सीट पर होगी। यूपी में चार चरण के चुनाव हो चुके हैं। पांचवां चरण सियासत, विरासत और प्रतीक तीनों ही लिहाज से अहम है।

इसे भी पढ़िए :  योगी का फैसला: गावों को 18 घंटे और शहरो को 24 घंटे मिलेगी बिजली

2012 में इस चरण की 52 सीटों में एसपी ने 38 (एक सीट उपचुनाव में) सीटें जीती थीं। वहीं कांग्रेस के खाते में भी पांच सीटें गई थी। इस लिहाजा से 85 फीसदी सीटें गठबंधन के खाते में हैं। हालांकि इसमें कांग्रेस के एक विधायक बीएसपी व दो बीजेपी का दामन थाम चुके हैं। बीजेपी और बीएसपी इस चरण में कांग्रेस से भी पिछड़ गए थे।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी की रैली के लिए जबरन कटवाई गई 40 बीघा गेहूं की कच्ची फसल, 20 किसान प्रभावित

अगले पेज पर पढ़िए- गठबंधन में दिख रही है गांठ

Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse