पीएम मोदी की रैली के लिए जबरन कटवाई गई 40 बीघा गेहूं की कच्ची फसल, 20 किसान प्रभावित

0
फसल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

प्रधानमंत्री मोदी और बसपा की मायावती के आगमन के मद्देनजर सदर विधान सभा क्षेत्र के अलग अलग दो गांवों के लगभग 20 किसानों की 40 बीघे गेहूं की हरी फसल को कटवा दिया गया। किसानों का कहना है कि गांव के लोगों की इन फसलों को हल्ला बोलकर कटवा दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  'लाल आतंक' को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए मोदी सरकार का 'मास्टरप्लान', नक्सलियों का होगा सफाया

दोनों गांव के करीब 20 किसान इससे प्रभावित हुए हैं। उनकी 40 बीघा गेहूं की फसल को पलभर में ही कटवा दिया गया। किसानों का आरोप है कि फसलों को आनन-फानन में कटवाया गया है। बता दें कि पीएम मोदी आज 27 फरवरी को यहां आ रहे हैं। पहले उनकी रैली घोसी विधानसभा क्षेत्र कमें होनी थी, लेकिन इसे अचानक बदल दिया गया। इसके बाद ही छोटी सरयू नदी के पास करीब 27 बीघे की गेहूं की खड़ी फसल को हल्ला बोलकर काट दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  जौनपुर रैली में पीएम मोदी ने सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- गठबंधन 'गायत्री प्रजापति मंत्र' का जाप करता है

कार्यक्रम को लेकर एसपीजी डेरा डाले हुए है। कई केंद्रीय नेता भी मऊ पहुंच चुके हैं। मऊ शहर से सटे भुजौटी के पास जनसभा स्थल पर 22 बीघा के में जनसभा और 5 बीघे में हेलीपैड बनाया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  हारने के बाद मुसलमानों और दलितों को गद्दार बताने लगीं मायावती- सिद्दीकी

अगले स्लाइड में पढ़ें – बहराइच में भी ऐसा ही हुआ था, जिससे रुक गई थी किसान की बेटी की शादी

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse