लखनऊ में पार्कों और मूर्तियों को चमकाने में जुटे अफसर, कहीं ये माया के आने की आहट तो नहीं?

0
मायावती
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

लखनऊ में मायावती के बनाए स्मारकों अभी तक धूल फांक रहे थे लेकिन अब अचानक ही उन पार्कों और स्मारकों के दिन लौटने लगे हैं। य चर्चा चल निकली है कि कहीं यह बहन जी के आने की आहट तो नही! करोड़ों रुपए खर्च कर फिर से पार्कों को चमकाया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी: सड़क पर उतरे गुस्साए बसपा कार्यकर्ता, दयाशंकर सिंह की गिरफ्तारी को लेकर विरोध-प्रदर्शन

मायावती के बनाए कई स्मारकों में करीब 200 गेट लगाए गए थे। इनमें से कई टूटे पड़े थे। कभी इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं आया, लेकिन अब एकाएक इनकी भी मरम्मत होनी शुरू हो गयी है। करीब 50 फीसदी गेटों की मरम्मत कर उन्हें दुरुस्त किया जा चुका है। बाकी का काम चल रहा है।

इसे भी पढ़िए :  ‘सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए यूपी में चुनाव नहीं लडेगी JDU’

मायावती की सरकार आती है कि नही इस सवाल का जवाब तो 11 मार्च को मिलेगा, लेकिन अधिकारियों का स्मारकों के लिए अचानक उमड़ा दर्द ये जरूर बताता है कि अधिकारी कोई चांस नहीं लेना चाहते। यही कारण है की चार साल से बेसुध पड़े स्मारकों का खयाल उन्हें अचानक से आ गया।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी लोकतंत्र के लिए खतरा : मायावती
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse